Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक की गोली मारकर हत्या; सीवर में मिला शव– 3 दिन से लापता था युवक

रोहतक में 3 दिन से घर से लापता युवक का शव आईएमटी क्षेत्र में एक सीवर में पड़ा हुआ मिला। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। युवक की पहचान बलियाना गांव के रहने वाले नसीब के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ रहने वाले दोस्त ने उसकी गोली मारकर हत्या की है और उसी दोस्त के बताने के बाद ही हमें नसीब का शव सीवर में पड़ा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजन राजबीर ने बताया कि नसीब गाड़ी चलाता था। घर से 25 मार्च को अपने दोस्त के पास गया था। अब बुधवार को उन्हें पता लगा कि नसीब की मौत हो गई। जिसका शव सीवर में पड़ा हुआ है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि नसीब की गोली मारकर हत्या की गई है।

शव को देखकर लग रहा है कि वह कई दिन पहले ही हत्या की है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि जब नसीब 25 मार्च को घर से गया, उसके आसपास ही हत्या की गई है। क्योंकि सीवर में रहने के कारण शव भी खराब हो रखा है। मृतक के शरीर पर गोलियों के निशान हैं। घटना का पता लगते ही मौके पर लोग भी जमा हो गए।

जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Exit mobile version