हरियाणा के हिसार में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और युवक एक दुकान पर बैठा था। हमलावर कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने दुकान में आए और जब बुगाना गांव निवासी सोनू कोल्ड ड्रिंक निकाल कर देने लगा तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना आज गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोनू दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान 2 बाइक पर सवार 4 हमलावर आए। हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें सोनू को 2-3 गोलियां लगी। बाइक सवार और हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक युवक की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। आपको बता दे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद मृतक के परिजनों ने चंडीगढ़ हाईवे खोल दिया है। उन्होंने पुलिस को शाम 4 बजे तक का अल्टीमेटम भी दिया है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर से रोड जाम कर देंगे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

