गुरुग्राम में गुरुवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके शव को हत्यारे पटौदी के लोकरा-कापड़ीवास रोड पर सड़क किनारे फेंक गए। मौके पर ही गोली का खाली खोल मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पटौदी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार की सुबह पटौदी पुलिस को सूचना मिली कि गांव लोकरा-कापड़ीवास रोड पर सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो उस शख्स की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। सूचना के बाद पटौदी ACP हरेन्द्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके से एक गोली का खाली खोल भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके दस्तावेजों के हिसाब से उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ कस्बा के गांव श्यामपुरा निवासी राकेश गुर्जर के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने राकेश के परिजनों तक सूचना पहुंचा दी है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर राकेश पटौदी में कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किसने की। वहीं पुलिस इस केस को दूसरे एंगल से भी देख रही है। ACP हरेन्द्र शर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!