हरियाणा के झज्जर में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना दुजाना गांव के बस अड्डे पर हुई। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की और घटना के बाद फरार हो गए।
मृतक की पहचान दुजाना निवासी सुनील सैनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और हमलावरों की पहचान करने में लगी हुई है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है
