Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बर्थडे पार्टी में युवक को लगी गोली: भिवानी निवासी फार्मेसी का स्टूडेंट दोस्त संग गया था– घायल पीजीआई भर्ती

रोहतक के आईएमटी एरिया में भिवानी के युवक को अज्ञात कारणों के चलते गोली लगने का मामला सामने आया है। जो बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। गोली लगने से घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान भिवानी के उत्तम नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। जो रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में फार्मेसी का छात्र था और रोहतक में ही रहता था। अमित और उसके दोस्त आईएमटी में बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान अमित के पेट में गोली लग गई। जिसका पता लगते ही अमित को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल का उपचार आरंभ कर दिया।

इधर, घटना का पता लगते ही आईएमटी थाना पुलिस भी जांच में जुट गई। हालांकि मामला घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आईएमटी थाना के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि अभी तक घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक किसी अज्ञात द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। बयान दर्ज होने और जांच के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version