Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के एजेंट पर 65 लाख रुपए लेकर डंकी रूट से अमेरिका भेजा युवक हुआ डिपोर्ट, हुई FIR दर्ज़

हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सोनीपत जिले के चिड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले युवक संदीप ने बहादुरगढ़ के एजेंट प्रमोद सरोहा पर 65 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। संदीप को हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है।

चिड़ी गांव के संदीप ने रोहतक के लाखन माजरा थाने में दी शिकायत में बताया कि 2024 में उसे प्रमोद सरोहा के बारे में पता चला। उसके भाई अमित और जीजा राजेश ने प्रमोद से संपर्क किया। अमेरिका भेजने के लिए 65 लाख रुपए में डील तय हुई।

पैसों का इंतजाम करने के लिए संदीप ने अपने मकान पर 37 लाख का लोन लिया। साथ ही दो ट्रैक्टर और घरेलू सामान बेच दिया। पहली किश्त के 40 लाख रुपए सोनीपत के सुखदेव ढाबे पर दिए गए। एजेंट ने कहा कि बाकी पैसे मैक्सिको पहुंचने के बाद देने हैं।

20 नवंबर 2024 को एजेंट ने संदीप को दिल्ली से पुणे भेजा। वहां से डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजा गया। मैक्सिको पहुंचने पर संदीप के परिवार ने बाकी के 25 लाख रुपए आईएमटी सोनीपत के पास एजेंट को दे दिए। 15 फरवरी 2025 को संदीप को अमेरिकी फोर्स ने डिपोर्ट कर अमृतसर भेज दिया। वहां से पुलिस उसे थाना सदर गोहाना ले आई। पुलिस ने एजेंट प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version