Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के दिल्ली रोड स्थित पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय में 10 सितंबर मंगलवार शाम 5 बजे होगी युवा संकल्प सभा

रोहतक के दिल्ली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर के कैंप कार्यालय में 10 सितंबर मंगलवार शाम 5 बजे युवा संकल्प सभा होगी। पूर्व मंत्री ग्रोवर के सुपुत्र हिमांशु ग्रोवर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। सभा का विषय रोहतक का युवा करेगा, रोहतक का कायाकल्प रहेगा।

पूर्व मंत्री ग्रोवर के बेटे हिमांशु ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में पार्टी के तमाम युवा साथी शामिल होंगे। विश्व में युवाओं की सबसे ज्यादा आबादी भारत में है और आने वाला समय देश का है। देश और प्रदेश की उन्नति के लिए रोहतक का युवा पीछे नहीं है। जिस तरह केंद्र और हरियाणा की सरकार ने युवाओं के लिए काम किया है। वह काबिले तारीफ है। 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा का युवा बीजेपी को बढ़ चढ़कर वोट करेगा।

Exit mobile version