Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में तेल डलवाने के बाद भागे युवक: पेट्रोल पंप संचालक ने पीछा किया तो गाड़ी को मारी टक्कर

रोहतक के गांव समर गोपालपुर स्थित पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए कार में तेल डलवाकर युवक भागने का मामला सामने आया है। जिनका पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी गाड़ी में पीछा किया तो आरोपियों ने गाड़ी से टक्कर मारी और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि आगे सीआईए की टीम होने के चलते दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए।

रोहतक के प्रीत विहार निवासी वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के नाम से गांव समरगोपालपुर में पेट्रोल पंप खोल रखा है। उन्होंने पेट्रोल पंप पर गांव निडाना निवासी पवन को सेल्समैन को तैनात किया हुआ है। वीरवार को उनके पेट्रोल पंप पर एक गाड़ी तेल डलवाने आई। जिसमें दो लड़के सवार थे। वहीं उन्होंने 3200 रुपए का तेल डलवाया और बिना रुपए दिए वहां से भाग गए।

वेदपाल ने बताया कि आरोपियों के भागने के बाद उनका अपनी गाड़ी से पीछा किया। वहीं रास्ते में सीआईए की गाड़ी था। जिसके कारण आरोपी वहां पकड़े गए। इससे पहले पीछा करने के दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी से पेट्रोप पंप संचालक की गाड़ी को भी टक्कर मारी।जिसके कारण गाड़ी में भी नुकसान हो गया। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

सदर थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए तेल डलवाकर भागने के मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान जींद के गांव कमाश खेड़ा निवासी करीब 19 वर्षीय प्रतीक व गांव कारौर निवासी करीब 19 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version