Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में बीच सड़क युवक का मर्डर:बाइक सवार 3 बदमाशों ने पेट से सटाकर मारीं गोलियां, मची दहशत; रोड पर जाम लगा

गुरुग्राम में गुरुवार को दिनदहाड़े बीच बाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने युवक के सीने से सटाकर गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई और सड़क पर जाम लग गया।

प्रत्यक्ष तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने युवक को निशाना बनाया और सीने से सटाकर गोलियां मार दीं।

वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version