रोहतक के गांव सांघी में गला घोंटकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका शव गांव सांघी के गांव चिड़ी रोड स्थित नाले में पड़ा मिला। गले पर घोंटने व चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद परिवार वालों ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के गांव सांघी निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई करीब 28 वर्षीय राकेश खेतीबाड़ी करता है और अविवाहित है। 1 फरवरी को उसका भाई राकेश घर से खेत में जाने की कहकर गया था। जब राकेश के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद राकेश को ढूंढने का प्रयास करने लगे। पता लगने के बाद उसका भाई राकेश चिड़ी रोड़ पर शराब ठेके के पास मिली। वहीं उसके साथ सुनील व रामफल भी मौजूद थे।

नरेश ने कहा कि जब उसने अपने भाई राकेश को घर चलने के लिए कहा था तो दोनों ने कहा कि वे राकेश को घर छोड़ देंगे। इस पर नरेश घर आ गया। शुक्रवार को पता चला कि उसके भाई राकेश का शव चिड़ी रोड़ पर बने नाले में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और शव को नाले से बाहर निकाला। चेक किया तो देखा कि राकेश के गले पर घोंटने के निशान थे और गले पर चोट के निशान भी थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि उसके भाई राकेश का गला घोंटकर हत्या की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रामफल, विकास व सुनील उर्फ भोला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने जाकर साक्ष्य जुटाए। वहीं परिजनों ने गुहार लगाई की आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!