Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में पीट-पीट कर युवक की हत्या:

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हसनपुर में एक युवक की हत्या करके शव को गांव के खेल मैदान में फेंक दिया गया। मृतक के शरीर पर डंडों और तेजधार हथियार से वार के अनेक निशान मिले हैं। गांव के ही 2 युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। थाना मुरथल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई है।

गांव हसनपुर निवासी सुरेश ने थाना मुरथल में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के संजीत और विशाल रविवार को उसके भाई सुरेंद्र को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था। सोमवार सुबह पता चला कि कि सुरेंद्र का शव गांव के खेल के मैदान में पड़ा हुआ है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। शरीर पर डंडों और तेजधार हथियार से वार के निशान थे। हत्या की सूचना मिलने पर थाना मुरथल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस में दर्ज शिकायत में सुरेश ने बताया कि सुरेंद्र का करीब 1 महीने पहले किसी बात को लेकर गांव के ही विशाल और संजीत के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद से दोनों बार-बार कहते थे कि सुरेंद्र ने उनकी बेइज्जती की है और वह इसका बदला जरूर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे उसके घर में त्योहार नहीं मनने देंगे। संजीत और विशाल ने त्योहार के मौके पर ही सुरेंद्र की हत्या कर दी। उनके साथ कई अन्य भी इस वारदात में शामिल हो सकते हैं।

सुरेश ने बताया कि कि वे दो भाई और दो बहने हैं। सुरेंद्र उससे छोटा था। अभी दोनों की शादी नहीं हुई है। हत्या के बाद अब परिवार में त्योहार के मौके पर मातम पसरा है। उसने पुलिस से अपील की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Exit mobile version