अंबाला: अंबाला में ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायबरेली निवासी युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लुधियाना में काम करता था।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की जेब से लुधियाना से लखनऊ का रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पुलिस उसकी यात्रा को लेकर जानकारी जुटा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक ट्रेन में सफर कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
अंबाला: अंबाला कैंट और अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन की GRP चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव की तलाशी लेने के साथ मौके की तस्वीरें भी लीं। मृतक की जेब से लुधियाना से लखनऊ का जनरल रेलवे टिकट, 60 रुपये नकद और POCO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की स्क्रीन टूटी हुई थी।
GRP चौकी इंचार्ज यशपाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे स्टेशन मास्टर ने रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, युवक की जेब से मिला टिकट 2 अक्टूबर की रात 2:10 बजे लुधियाना से रवाना होने वाली ट्रेन का है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी युवक के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक लुधियाना में रहकर काम करता था और लुधियाना से अपने घर रायबरेली जा रहा था। इसी दौरान अंबाला में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला।
GRP चौकी इंचार्ज यशपाल ने बताया कि मौके पर जांच और तलाशी की कार्रवाई के बाद अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में सूचना दी गई। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के 4 अक्टूबर को अंबाला पहुंचने की बात सामने आई है। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने का अंदेशा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। GRP ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के यात्रा संबंधी रिकॉर्ड सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

