Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गाड़ी सवार युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार: एक देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद

    रोहतक पुलिस की थाना कलानौर की टीम ने दौराने गश्त गाडी सवार युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। 
 
   पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी काहनौर उप.नि रमेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम कलानौर बेरी रोड गांव सुण्डाना मोड पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त गांव सुण्डना की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक पुत्र रमेश निवसी सुण्डाना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 246/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Exit mobile version