Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की नहर में डूबा युवक झज्जर में मिला:NDRF की टीम ने 17 घंटे बाद किया बरामद, दोस्त के साथ गया था नहाने

रोहतक में शनिवार रात को जवाहर लाल नेहरू (JLN​​​​) नहर के पहरावर हेड पर नहाते समय डूबे युवक का शव झज्जर में मिला। उसकी तलाश के लिए NDRF की टीम, पुलिस व ग्रामीण जुटे हुए थे। करीब 17 घंटे बाद युवक का शव झज्जर जिले के गांव गोच्छी के पास से होकर गुजरने वाली नहर में मिला।

बता दें कि गांव जसिया हाल रोहतक के राजेंद्र नगर निवासी करीब 22 वर्षीय अंकित और उसका दोस्त सागर शनिवार रात को करीब साढ़े 7 बजे JLN में नहाने के लिए पहरावर हेड पर गए। वहां नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पानी में बहने लगे।

इस बीच सागर किसी तरह खुद को संभालते हुए नहर से बाहर आ गया। लेकिन अंकित ऐसा नहीं कर सका और तेज बहाव के साथ ही बह गया।

नहर से निकलने के बाद सागर ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। वहीं घटना के बाद आसपास के लोग भी इकट्‌ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शनिवार को देर रात होने के कारण सर्च अभियान अधिक तेजी से नहीं चल पाया।

जिसके बाद NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच अधिकारी बजे सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद कार्रवाई झज्जर जिला की पुलिस कर रही है।

Exit mobile version