Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नहर में डूबा युवक 36 घंटे बाद मिला:पानी का लेवल हुआ कम, शव आया ऊपर तो करीब 8 किलोमीटर दूर मिला

रोहतक के कमला नगर निवासी राजेश ने अपने बेटे के नहर में डूबने की शिकायत शिवाजी कॉलोनी थाना में दी। शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे (2 लड़के व एक लड़की) है। उसका बीच वाला लड़का करीब 21 वर्षीय देव बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करता है। देव शुक्रवार को घर से जिम में प्रैक्टिस करने के लिए गया था। रात को करीब 8 बजे सूचना मिली कि उसका बेटा पराहवर हैड पर नहाते समय डूब गया। जो अपने दोस्तों के साथ पराहवर हैड पर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में तेज बहाव के कारण बह गया और डूब गया। इसका पता लगते ही देव की तलाश आरंभ कर दी थी

पुलिस के अनुसार युवक 31 मई को रात करीब 8 बजे डूबा था और 36 घंटे बाद 2 जून को सुबह करीब 8 गांव बालंद के पास जेएलएन नहर में उसका शव मिला। जहां पर युवक का शव मिला है वह डूबने वाले स्थान से करीब 8 किलोमीटर दूर है। गर्मी के कारण शॉप खोलकर पानी के ऊपर आ गया।

रोहतक के कमला नगर निवासी नहर में डूबे युवक का शव गांव बालंद के समिप नहर में मिला है। जो घर से जिम में जाने के लिए निकला था। 

Exit mobile version