Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पत्नी पर केस दर्ज

शहर थाना इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल दिल्ली विकासपुरी निवासी गुंजन ने पुलिस को दी शिकायत देते हुए कहा कि उसका भाई संजय गाबा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ माता दरवाजा के पास रहता था। उसने अपनी भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाभी अक्सर भाई को प्रताड़ित व कई बार पिटाई भी करटी है। तो सम्भवतः इससे परेशान होकर उसने मंगलवार रात कुछ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ले जाया गया, यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने संजय की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि संजय की मौत के मामले में उसकी बहन गुंजन के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। उसने अपनी भाभी सपना पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version