Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक की संदिग्ध हालात में मौत: ओमेक्स सिटी स्थित बने दोस्त के फ्लैट में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, बाहर से कुंडी थी बंद

रोहतक स्थित ओमेक्स सिटी स्थित बने फ्लैट नंबर 754 में एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। फ्लैट के बाहर दरवाजा बंद था और कुंडी लगी हुई थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान गांव गढ़ी बोहर निवासी करीब 26 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। वहीं ओमक्स सिटी में अंकित के दोस्तों ने फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। अंकित भी अपने दोस्तों के पास आता जाता रहता था। उसी फ्लैट में मंगलवार को अंकित का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए।

इसकी सूचना मिलते ही आइएमटी पुलिस थाना प्रभारी हवा कौर दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस जांच के अनुसार मृतक अंकित अपने घर से ओमेक्स सिटी स्थित फ्लैट में आया था। फ्लैट में उसका कोई दोस्त नहीं था। इसलिए वह खिड़की के रास्ते फ्लैट में घुस गया। जबकि फ्लैट के बाहर का दरवाजा बंद था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्लैट में अंकित अकेला ही था।

IMT पुलिस थाना प्रभार हवा कौर ने बताया कि जब वे पहुंचे तो अंकित का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। जिसके मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसा कोई भी सुराग या निशान नहीं मिला, जिससे उसकी मौत के कारण का पता लग सके। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मृतक का पोस्टमार्टम होगा। जिसमें मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

Exit mobile version