Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में हादसे में युवक की मौत:दो बाइकों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, दो दोस्त घायल; तीनों जा रहे थे काम से

पानीपत जिले के गांव बलाना में एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन लड़के नीचे गिर गए। जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में ही दोनों उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया कि वह गांव काबड़ी का रहने वाला है। 28 अप्रैल को वह अपने साथी राहुल, कर्मवीर निवासी गांव काबड़ी की बाइक पर सवार होकर गांव मांडी ईंट-भट्‌ठे पर जा रहे थे। बाइक कर्मबीर बाइक चला रहा था।
करीब 11 बजे जब वह गांव बलाना पावर हाउस के पास पहुंचे तो सामने से बाइक चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मारी। जिससे उक्त तीनों को चोट लगी। ज्यादा चोट लगने के कारण कर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी की बाइक का नंबर HR06BB7525 है, जोकि मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे में राहुल और विजय को गंभीर चोट लगी। जहां से दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version