Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत के समालखा में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर से युवक की मौत

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि आरोपी बाइक चालक को मामूली चोटें लगीं। मृतक एक ढाबे पर काम करता था, जो काफी दिनों बाद घर लौट रहा था। वह एक चार माह और 13 साल के बेटे का पिता था। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में मनिंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव बोहली का रहने वाला है। वे दो भाई हैं। बड़ा भाई मनप्रीत (34) समालखा में चुलकाना रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। मनिंद्र अपने भाई से मिलने समालखा गया था। कुछ देर बाद दोनों भाई बोहली जाने के लिए अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर चल पड़े। आगे-आगे मनप्रीत चल रहा था।

जब वे गांव मछरोली फ्लाईओवर की साइड में सर्विस लाइन पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने मनप्रीत की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मनप्रीत सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गया व उसके सिर और मुंह से खून आने लगा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version