रोहतक में शनिवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर काम करते हुए माल गाड़ी की चपेट में आने से यूपी के जिला लखीमपुर खीरी के गांव सुखवई पुरवा निवासी अशोक की रोहतक रेलवे स्टेशन के समीप मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी रोहतक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि अशोक अपने साथियों के साथ रेलवे ट्रैक पर काम कर रहा था। वह रेलवे का कर्मचारी न होकर ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। ताकि हादसे का सही कारण पता चल सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!