Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सरकारी नौकरी की कर रहा था तैयारी

रोहतक में ट्रेन की चपेट में आने से पानीपत निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक रोहतक में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन की चपेट में आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमन सरकारी नौकरी की तलाश में था, जिसके लिए कोचिंग भी ले रहा था। फार्मेसी में बीएससी करने के बाद कई बार फार्म भर चुका था, लेकिन नौकरी नहीं लग रही थी। अब भी कोचिंग लेकर तैयारी में जुटा हुआ था।

जीआरपी जांच अधिकारी भारती ने बताया कि सवा 5 बजे सूचना मिली कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सुसाइड केस लग रहा है। बाकी मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज की जांच की जाएगी।

जांच अधिकारी भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में भेजा गया है। शव का कल पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।

Exit mobile version