रोहतक की जनता कॉलोनी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। जिसका शव गेट की चौखट से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में हुए झगड़े के कारण युवक ने यह आत्महत्या की है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी करीब 25 वर्षीय निलेश के रूप में हुई है। जो फिलहाल जनता कॉलोनी स्थित विकास धर्मशाला के पास किराए पर रहता था। वहीं मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। जिसका शव शुक्रवार को किराए के मकान के गेट की चौखट पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच 2 दिन से झगड़ा चल रहा था। झगड़े के कारण दोनों में मन-मुटाव भी हो रखा था। इसी कारण से रात को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद पीछे से निलेश में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।

