Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कनाडा के लिए वीजा मिलने में देरी होने पर युवक ने की आत्महत्या

कनाडा के लिए वीजा मिलने में कथित देरी से नाराज कुरुक्षेत्र में 23 वर्षीय एक युवक ने नरवाना शाखा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक के आत्महत्या करने के एक दिन बाद उसका वीजा उसके घर पहुंचा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम युवक का शव नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार कुरुक्षेत्र के झांसा गांव के विकेश सैनी आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना चाहता था। विकेश ने हाल ही में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पुलिस ने कहा कि विकेश कनाडा का वीजा नहीं मिलने से परेशान था।

झांसा के थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि विकेश 17 अगस्त की रात को अपने घर से निकला था।उसके परिवार के सदस्यों और पुलिस ने अगले दिन उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके परिजनों को उसकी मोटरसाइकिल और चप्पल नहर के किनारे मिली।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद विकेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version