Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में बिजली की तार से फांसी लगा युवक ने की सुसाइड – सुसाइड नोट में 3 को ठहराया मौत का जिम्मेदार

रेवाड़ी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली है, मृत युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे तीन लोगों को उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उसी सुसाइड नोट के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।शव आज का पोस्टमार्टम होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव जोनावास का रहने वाला हरिओम पशुओं की रखवाली के लिए रोजाना अपने नोहरे (प्लाट) में ही सोता था। शुक्रवार की शाम हरिओम को चाचा सूबे सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए नोहरे में गया तो अंदर से ताला लगा हुआ मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो सूबे सिंह पड़ोसी के मकान की छत पर गया और खुद के नोहरे में देखा तो हरिओम फंदे पर झूल रहा था। सूबे सिंह ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा और तुरंत हरिओम को नीचे उतारा। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हरिओम ने बिजली के तार से फंदे लगाया हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। साथ ही एक पैन भी पड़ा मिला था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरिओम ने वहीं बैठकर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसने संजय, सतबीर और खोड़िया तीन शख्स को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Exit mobile version