Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक ने की आत्महत्या, डांसर सुनीता बेबी समेत 3 पर आरोप

चिड़ी गांव में 28 वर्षीय शिवकुमार ने सोमवार रात सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने भिवानी की हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी समेत 3 महिलाओं पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला डांसर बेबी ने एक माह पहले भिवानी के महिला थाना में शिवकुमार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। इसे लेकर कई दिन से शिवकुमार परेशान चल रहा था।

शिवकुमार के ताऊ के लड़के कुलजीत के बयान पर डांसर सुनीता बेबी समेत 3 महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिवकुमार डांसर सुनीता बेबी व उसकी सहेली रुबी के कार्यक्रम में पार्टी के साजिंदों के साथ जाता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले डांसर सुनीता बेबी ने शिवकुमार पर अश्लील वीडियो जारी करने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से शिवकुमार परेशान था। सोमवार को शिवकुमार ने सल्फॉस की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे पीजीआई में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शिवकुमार के परिवार में उसकी पत्नी, दो बच्चे और उसकी मां हैं।

Exit mobile version