Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध हथियार के साथ युवक काबू: AVT की टीम ने गश्त करते समय दबोचा

रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।


प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि स.उप.नि राजीव के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम गश्त मे मौदूज थी। दौराने गश्त सुर्या कॉलोनी के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकुश पुत्र संजय निवासी डिडवाडी जिला पानीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 147/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version