Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध हथियार सहित युवक किया काबू:2 देसी पिस्तौल और 7 रौंद बरामद, 2 दिन का रिमांड हासिल

रोहतक जिले के कलानौर में सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने द्वारा गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। युवक से दो देसी पिस्तौल व 7 जिंदा रौंद बरामद हुए है। आरोपी को पेश कोर्ट कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अमित के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम हनुमान मंदिर खरावड के पास गश्त में मौजूद थी। इस दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए खेडी साध नौनन्द रोड आईएमटी रोहतक नौनन्द मोड के पास से खडे़ युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान शिव उर्फ छोटा बिडलान निवासी ख़ानगाह मोहल्ला महम के रूप में हुई।

नियमानुसार तलाशी लेने पर शिव के पास मिले बैग से दो देसी पिस्तौल व 7 रौंद बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना आईएमटी में अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version