रोहतक में रविवार सुबह एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान कई युवकों ने उसे घेर कर हमला कर दिया।
उस पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इसके बाद हमलावर उसे खून से लथपथ हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए।
वारदात देख आसपास के लाेग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते शिवाजी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठाकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। मगर, युवक की जान नहीं बच सकी।
डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान जयदेव (21) निवासी पीपल वाली गली, काठ मंडी, रोहतक के रूप में हुई। उसके पिता का नाम सुनील बताया गया है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर है और आसपास के लोगों से वारदात की जानकारी ले रही हैं।

