Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक की ठेके पर पीट-पीकर हत्या: शराब के ठेके पर मामूली सी बात पर हुआ था झगड़ा, बाइक सवार बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला

रोहतक के गांव आसन में एक शराब के ठेके पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल आरोपियों ने जब शराब के ठेके से सामान खरीदा तो दुकानदार ने उन्हें जल्दी खरीदने के लिए कहा, क्योंकि वह दुकान को बंद करके घर जाने की बात कह रहा था, बस इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पहले तो सामान खरीदने के बाद आरोपी युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे अपने 6-7 साथियों के साथ बाइकों पर वापिस आए और दुकानदार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस वारदात में गांव आसन निवासी करीब करीब 30 वर्षीय रिंकू की मौत हो गई।

आईएमटी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि हत्या का पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शराब के नशे यह हत्या की गई है। रिंकू सोमवार रात को अपने गांव के शराब ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान गांव कंसाला के युवक शराब व अन्य सामान खरीदने आए। इस दौरान दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर रहा था। इसलिए उसने सामान खरीदने आए युवकों से कहा कि वे जल्दी-जल्दी सामान खरीद लें। इसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। हालांकि उस समय झगड़ा अधिक नहीं बढ़ा और गांव कंसाला के युवक वहां से चले गए। जिसके कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। जिन्होंने आते ही लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इस हमले में रिंकू को गंभीर चोटें आई। वहीं दुकानदार भी घायल हो गया। रिंकू को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version