Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:अवैध रिवॉल्वर भी बरामद, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

रोहतक जिले के महम में सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक रिवॉल्वर बरामद हुआ है। जिसे आज अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप. निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सीआईए-2 स्टाफ की टीम रोहतक खरखौदा रोड के पास गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोहर नहर पुल के नजदीक से युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान भुमित निवासी मोखरा खास के रूप मे हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से रिवाल्वर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी आदि के 5 मामले रोहतक व भिवानी में दर्ज है।

Exit mobile version