Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार: 300 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 300 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम गांव निन्दाना बाई पास नजदीक बीडीएस स्कुल निन्दाना पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाव निन्दाना निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये युवक को गांव निन्दाना से फरमाणा मोड पर से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सचिन पुत्र बलजीत गांव निन्दाना मौहम्मदपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 300 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 258/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version