Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार: देशी पिस्तौल और जिंदा रौंद बरामद


रोहतक पुलिस की एवीटी व पी.ओ स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 11.05.2026 को स.उप.नि. नवीन के नेतृत्व मे स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रेलवे फ्लाई ओवर नजदीक गांव ईस्माइल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये झज्जर सोनीपत रोड सांपला बाईपास पुल के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोमी पुत्र श्याम निवासी धामड के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व एक रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 168/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version