Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक को अवैध हथियारो सहित किया गिरफ्तार; दो देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से दो देसी पिस्तौल व 1 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ ने बताया कि स.उप.नि. संत कुमार के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम सांपला बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। सूचना मिली कि ईस्माइला निवासी युवक अवैध हथियार सहित घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये इस्माइला की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मंजीत उर्फ भज्जी पुत्र राजेन्द्र निवासी ईस्माइला के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है।

युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 233/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच स.उप.नि. दिनेश द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के 2 मामले थाना सांपला व एक मामला थाना अर्बन एस्टेट मे दर्ज है।

Exit mobile version