रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही सन्दीप के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम लाखनमाजरा मैन चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर जीदं निवासी युवक को हथवाला मोड लाखनमाजरा से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान समीर निवासी बैन्ड मार्किट धानक मौहल्ला जिला जीदं के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 175/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।