रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही जोगिन्द्र के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम गोहाना रोड गाव जसिया कान्ही रोड आउटर बाईपास चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर गांव जसिया निवासी युवक को जसिया से गोहाना रोड से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रदीप पुत्र राजबीर निवासी जसिया के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 221/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।