Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तारएक देसी पिस्तौल बरामद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 09.08.2026 को अपराध शाखा-1 की टीम मुख्य सिपाही महाबीर सिंह के नेतृत्व मे गोहाना रोड वीटा चौंक पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये चौगान माता मन्दिर से वन सिटी रोड की तरफ युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहित पुत्र विनोद निवासी शोरा कोठी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक मे अभियोग संख्या 215/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version