Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे युवक को नशीले पदार्थ सहित किया काबू,20 ग्राम हेरोइन बरामद


रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम खोखरा कोट के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विजय उर्फ टोनी पुत्र सुभाष निवासी रैनकपुरा खोखराकोट के रुप मे हुई। युवक के पास से 20 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 460/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version