Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांधी कैंप से 44 पव्वे अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार: गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर PGI थाना पुलिस की कार्यवाही


रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से 44 पव्वे शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।


प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक रोशनलाल ने बताया कि मुख्य सिपाही मुकेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम गांधी कैम्प के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर गांधी कैम्प से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रवीन पुत्र राजेन्द्र निवासी गांधी कैम्प के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर 44 पव्वे शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 190/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version