Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 1.2 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:बेचने की फिराक में था, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्ती, कैश बरामद

Man in handcuffs

रोहतक जिले के बजरंग भवन गेट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर्य नगर थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी कैंप रोड पर बजरंग भवन गेट के पास एक युवक नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

युवक की पहचान कबीर कॉलोनी निवासी सुमित के रूप में हुई। युवक के पास से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ

एएसआई राजेश ने बताया कि आरोपी नशीला पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में चिकन कॉर्नर के पास खड़ा हुआ था। उसके हाथ में हरे रंग की पॉलिथीन थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लिया।

एएसआई राजेश ने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ पकड़े आरोपी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एसडीई सत्यवान की मौजूदगी में नशीला पदार्थ बरामद किया। नशीले पदार्थ का वजन करवाया तो वह 1200 ग्राम मिला। पुलिस आरोपी के पास से 1050 रुपए भी बरामद किए।

एएसआई राजेश ने बताया कि नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बजरंग भवन फाटक के पास से युवक को काबू किया है। आरोपी से गांजा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आता है, ताकि नशे की इस कड़ी को तोड़ा जा सके

Exit mobile version