Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार, 7 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद


रोहतक पुलिस की अपरध शाखा-1 की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से 07 ग्राम 59 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि उप.नि. सत्यवान के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नजदीक शुलभ शौचालय इन्द्रा कालोनी करतारपुरा रोहतक के पास से अमरजीत पुत्र गोधु निवासी हिसार रोड करतारपुरा रोहतक को काबु किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर अमरजीत के पास 7 ग्राम 59 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर मे एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 289/2026 अकिंत कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version