रोहतक में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार: देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद
Digital Bhoomi ब्यूरो
रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व आठ जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम महम भिवानी स्टैण्ड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर महम भराण रोड नजदीक अनाज मण्डी के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र बलबीर निवासी भराण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व आठ जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 288/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।