Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व तीन रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि प्रभारी अपराध शाखा महम सह.उप.नि कुलदीप सिह के नेतृत्व मे दिनांक 01.07.2026 को मुख्य सिपाही संदीप की टीम जीन्द बाईपास गोल चक्कर नियर कृष्णा डेयरी के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये रोहतक जीन्द रोड टिटौली फ्लाई ओवर के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहित पुत्र राजबीर निवासी टिटौली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 165/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version