Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद


रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।

        पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 17.11.2026 को स.उप.नि रविन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम दिल्ली जीटी रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर इस्माईला से गिझी रोड पर युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान हर्ष पुत्र जसविन्द्र निवासी चिमनी झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 414/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Exit mobile version