Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 160 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, नशीले पदार्थ सहित पुलिस ने किया काबू

रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 160 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम बालसमंद चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की हरिसिंह कालोनी निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये हरिसिंह कालोनी से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान नितिश पुत्र वेदपाल निवासी हरिसिंह कालोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 160 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 335/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version