Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 114 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, नशे की खेप बरामद

   रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने लाखनमाजरा एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 114 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व मे एएनसी की टीम ने लाखनमाजरा बाईपास नजदीक गोहाना रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की चांदी निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये चांदी फ्लाईओवर पुल के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमित पुत्र बसाउ निवासी चांदी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 114 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 178/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version