Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक 1 किलो 880 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार, नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 1 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम लाखनमाजरा मैन चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाव चांदी निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये रोहतक जीन्द रोड गांव चांदी फ्लाई ओवर पुल के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रवि पुत्र राजपाल निवासी गांव चांदी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 1 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 171/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version