Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महम में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और 4 रौंद बरामद


 
             रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुऐ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
      पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त महम आउटर बाईपास के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान वासुदेव पुत्र सीताराम निवासी ब्राह्ममणवास के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 239/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version