Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 1 किलो 700 ग्राम चरस के साथ युवक काबू: पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की एसडीयू स्टाफ की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि मनीष ठाकुर के नेतृत्व मे एसडीयू स्टाफ की टीम गाव लाढौत बस अड्डा पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की किलोई निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये युवक को दादा मेधा चौक गांव किलोई से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान संजीत पुत्र ऋषिपाल गांव किलोई के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के हाथ मे काले रंग की थैली से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 212/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version