रोहतक के समरगोपालपुर कलां गांव में एक युवक की हत्या की हत्या का मामला सामने आया है। राहगीरों ने युवक का शव झाड़ियों में पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।

मृतक की पहचान करीब 27 वर्षीय सुनील पुत्र उमेद सिंह निवासी गांव समरगोपालपुर कलां के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सुनील मजदूरी करता था और शराब भी पीता था। सुनील को उसका दोस्त मोनू अपने साथ शराब के ठेके पर ले गया और दोनों ने शराब की बोतल लेकर सड़क किनारे ही पीना शुरू कर दिया।

मृतक के भाई साहिल ने बताया कि जब सुनील घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। जब वह शराब के ठेके के पास पहुंचा तो वहां झाड़ियों में सुनील का शव पड़ा हुआ था। सुनील व मोनू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मोनू ने हत्या करके शव फेंका और मौके से फरार हो गया।

आशंका जताई जा रही है कि सुनील की हत्या सिर व चेहरे पर ईंट से वार की गई। घटनास्थल पर खून से लथपथ ईंट भी बरामद की गई। वहीं, शराब पीने के दौरान खरीदे गए प्लास्टिक के गिलास व चिप्स के खाली पैकेट भी बरामद किए गए।

सदर थाना के जांच अधिकारी एसआई सुखबीर ने बताया कि एक युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!