रोहतक के अस्थल बोहर गांव के नजदीक रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भिजवा दिया।
गांव बोहर के पास रेलवे लाइन पर दोपहर के समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी और ना ही उसके पास कोई आईडी कार्ड था। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक के पास से जीआरपी पुलिस को रोहतक से झांसी का रेलवे टिकट बरामद हुआ है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के गेट पर लटका हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा देख आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जीआरपी की जांच अधिकारी भारती ने बताया कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

